Jaipur News – आमेर विधायक और भाजपा के संघनिष्ठï नेता सतीश पूनिया (Satish Poonia) भाजपा के निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बन गए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक बैजनाथ पंडा और नित्यानंद राय ने उनके निर्वाचन की घोषणा की। पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा के बाद भाजपा मुख्यालय पर बधाई और स्वागत का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रदेशभर से आए भाजपा नेताओं ने पूनिया को बधाई दी।
इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि उनका सिर्फ टाइटल बदलकर अध्यक्ष हुआ है, नाम और काम नहीं अभी भी वही है। उनकी ना तो किसी से दौड़ है और ना ही किसी से होड़। उनका लक्ष्य 2023 में जीत दर्ज करना है। अपने संबोधन में पूनिया ने पार्टी की खिलाफत करते वालो को चेतावनी दी कि कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा, अब संगठन की खिलाफत और गफलत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वो खुद अपना इस्तीफा अपनी पत्नी को सौंप कर आए है, कहीं उनसे गलती हो जाए तो राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश को वह इस्तीफा भेज दिया जाए। वे चाहते है कि 2023 में प्रदेष में भाजपा की सरकार बने और उसके मुखिया के माथे पर अपने हाथों से तिलक लगाए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठï नेताओं को याद करते हुए कहा कि उन सभी से काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि 14 सितंबर से आज तक सबको खुला छोड़ा हुआ था। जिसको अच्छा करना है वो अच्छा करे या गड़बड़ करनी है तो गड़बड़ कर ले मगर अब ऐसा नहीं चलेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे लिए कहा नये.नये मुल्ला बने है, इसलिए ज्यादा बांग दे रहे है। जब राजनीति में नई पीढ़ी आती है व किसान के बेटे को राजनीति में बढ़ता हुआ देख उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। मुख्यमंत्री की जब गुड मॉर्निंग होती है, तो वो संघ और मोदी को कोसना शुरू कर देते है और गुड नाईट होने पर भी वो यही करते है। ऐसा करने से सोनिया गांधी और राहुल गांधी राजी होते है, इसलिए वो ऐसा ही करते है। प्रदेश में अशोक गहलोत विफल सीएम साबित हुए है, इसलिए वे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जनता में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे है।
र्यक्रम को केंद्रीय पर्यवेक्षक नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुन मेघवाल, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जसकौर मीणा, मनोज राजोरिया, सहित कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूनिया को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेशभर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान किसी ने आतिशबाजी कर तो किसी ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। भाजपा युवा मोर्चा की रैली चर्चा का विषय रही। चौमूं हाउस सर्किल से शुरू हुई इस रैली में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में 303 फीट लंबा भाजपा का झंडा ले रखा था वे ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देने के साथ ही लोगों में सेल्फी का भी के्रज रहा। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूनिया को माला व साफा पहनाते तथा अन्य कार्यकर्ता उनकी फोटो लेेने में व्यस्त रहते। पूनिया का कार्यकर्ताओं ने तिलक, साफा, तलवार, हल और भाजपा का दुपट्टïा ओढाकर स्वागत किया। दोपहर बाद कार्यालय के बाहर बने गार्डन में मंच लगा दिया गया जहां पूनिया का हर आने वाले ने स्वागत किया। शाम को पूनिया ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के निवास स्थान पर परिजनों से मुलाकात की।