पेंथर ने बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में फैली दशहत

बिजौलियां (दिनेश सनाढ़य ) तहसील के आरोली गांव के नजदीक पिछले एक सप्ताह से पेंथर का मूमेंट होने से ग्रामीणों में दशहत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पेंथर का पूरा परिवार इन दिनों आरोली, जलेरी इलाको में घूम रहा है।

बीती रात को आरोली गांव से पेंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर नजदीक ही एक पेड़ पर बीस फिट ऊँचाई पर ले गया। बछड़े का मालिक सुबह दूध निकालने गया तो बछड़ा गायब मिला।

बाद में बछड़े की तलाशी की गई तो एक पेड़ पर बछड़ा लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी सूचना इस पर वन कर्मी नंद सिंह मौके पर पहुँचे। और घटना की जानकारी ली।