Tonk News (रवि सैनी )- भाजपा युवा मोर्चा ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनाव में प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने टोंक निवासी राजेन्द्र उर्फ बबलू टैंकर को पंचायती राज चुनाव का जिला संयोजक बनाया है।
बबलू टैकर को जिला संयोजक बनाये जाने पर माली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, कालू सांखला, गोरव सैनी, भवानी सैनी, कमलेश डाबला, बादल साहू, अखलेश सैनी आदि ने प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी है।