Tonk News / रवि सैनी। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रुप में निखिल गुप्ता टोंक को नियुक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री नीरज गोयल व संजय गोयल ने बताया कि निखिल गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने समाज के प्रति समर्पण भावना और कार्यशैली, निष्ठा को देखते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य का दायित्व प्रदान किया है। जिस पर समाज के युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।