न कार्यालय का पता और न ही शहर कार्यकारिणी का पता, लेकिन फिर भी निगम चुनाव में फतह के लिए तैयारी कर रही है शहर भाजपा

liyaquat Ali
4 Min Read
  • जयपुर शहर कार्यालय का पिछले एक साल से नही कुछ भी अता – पता
  • बिना शहर कार्यालय के शहर के चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है जयपुर शहर भाजपा

Jaipur News / Dainik reporter – भाजपा जयपुर शहर (BJP Jaipur Shahar ) की ओर से आने वाले जयपुर नगर निगम चुनाव (Jaipur Municipal election) की तैयारी के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वही दूसरी और चुनावी में किस तरह से पार्टी अपनी जीत दर्ज करा सके। इस दौरान सभी पार्षदों को कहा गया हैकि अपने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो को जनता के सामने बताए। जिससे आने वाले समय में जनता उनके साथ हो सके।

इसके लिए जयपुर शहर भाजपा अपनी तैयारी कर रही है लेकिन पिछले एक साल से भाजपा जयपुर शहर कार्यालय का कोई अता पता नही है। भाजपा ने लगभग साल भर पहले जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता को बनाया था तब से जयपुर शहर कार्यालय का कार्यकर्ताओं मालूम ही नही है।

जो कार्यकर्ताला जिलाध्यक्ष मोहनल गुप्ता (District President Mohanal Gupta) के नजदीक है उन्हे ही शहर कार्यालय का पता है। बताया जाता है कि पिछले लगभग एक साल से भाजपा जयपुर शहर कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता के घर से चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर (BJP Organization General Secretary Chandrashekhar) ने विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले कई सालों से लगातार भाजपा प्रदेष मुख्यालय में चल रहे जयपुर शहर कार्यालय को खाली करवाया था। उस दौरान जिलाध्यक्ष संजय जैन ने भाजपा प्रदेश  कार्यालय से जयपुर शहर कार्यालय खाली करके भाजपा कार्यालय के पीछे की तरफ एक किराए के मकान में जैन ने अपने खर्चे से कार्यालय चलाया था लेकिन जब से जिलाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता बने है तब से भाजपा शहर कार्यालय ही जिलाध्यक्ष गुप्ता के घर से चल रहा है।

जिलाध्यक्ष गुप्ता को कोई बैठक करनी होती है तो प्रदेष कार्यालय में जिलाध्यक्ष के समय बनी कार्यकारिणी को बुलाकर ही बैठक करते है। ऐसे में कार्यकर्ता जिला कार्यालय नही होने के कारण वे प्रदेश  मुख्यालय पर आकर ही चले जाते है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय नही होने के कारण पिछले दिनों में जयपुर षहर भाजपा की ओर से कई प्रदर्शन किए गए लेकिन वे फ्लाप ही साबित हुए है।

उन प्रदर्शन  में जिलाध्यक्ष गुप्ता के द्वारा कार्याकर्ताओं को एकत्रित करने में नाकाम रहे है। वही जिलाध्यक्ष गुप्ता के पास अपनी कोई कार्यकारिणी भी नही है जिस कार्यकारिणी से गुप्ता काम कर रहे है। ये कार्यकारिणी पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन की बनी हुई इसके कारण से कार्यकारिणी सक्रीय नही होने के कारण जिले के होने वाले कार्यक्रम लगभग फैल ही होते है। वही समय संगठन के चुनाव हो रहे है। उसमें जिलाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि इस संगठन चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष का भी बदलाव होगा।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.