केन्द्र का कानून CAA और NRC देशहित में नहीं: गहलोत

Firoz Usmani
3 Min Read

Jodhpur News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot)ने कहा कि CAA और NRC देशहित में नहीं है। हिन्दू राष्ट्र की बात करना और उसके एजेंडे को आगे बढ़ाना आसान है, लेकिन इसके नतीजे बहुत घातक होंगे। ऐसा करने से देश के टुकड़े हो जाएंगे। यह बात उन्होंने यहां जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे शुक्रवार सुबह राजकीय विमान से अपने दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  सीएए और एनसीआर को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी का पूरा देश विरोध कर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इन्हें वापस लेने पर विचार करना चाहिए। इस देश को सीएए और एनआरसी की आवश्यकता ही नहीं है।

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में नागरिकता कानून में संशोधन किया गया था लेकिन कोई हल्ला नहीं मचा। अब आखिरकार इसका देश में विरोध क्यों हो रहा है। हमें देखना पड़ेगा कि इस विरोध का क्या कारण है?

देश में ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। इससे देश टूट जाएगा। धर्म के नाम पर बने देश कभी एकजुट नहीं रह पाए। रूस और पाकिस्तान का उदाहरण हमारे सामने है। कुछ फिरकापरस्त लोगों ने पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बना दिया। नतीजा सबके सामने है। पाकिस्तान के दो टुकड़े हो चुके है। पूरा पाकिस्तान बर्बाद हो चुका है और एक बार फिर बिखरने की कगार पर है।

हमारे देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिशों के नतीजे बहुत विनाशकारी साबित होंगे। इस देश के टुकड़े हो जाएंगे। हर धर्म के लोग अपने लिए अलग देश की मांग करने लग जाएंगे। लोकतंत्र सिर्फ  बहुमत के आधार पर नहीं चलता है। कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौतों पर उन्होंने कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री ने  कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कर छात्राओं को संबोधित किया और बालिकाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनका लाभ लेने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।