कांग्रेस की जन विरोध नितियों के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीए उपवास धरना

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News – (फिरोज़ उस्मानी)- कांग्रेस (Congress) सरकार की वादा-खिलाफी एंव जन विरोध नितियों के खिलाफ घंटा घर पर टोंक भाजपाईयों ने एक दिवसीय उपवास धरना देकर विरोध जताया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व विधायक देवली उनियारा राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, जिला महामंत्री दीपक संगत, निलिमा आमेरा, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश बंसल, धौल्या गुर्जर, तारिक अजीज, राहूल शर्मा सहित काफी सख्ंया में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक संगत ने कांग्रेस को हाड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनविरोधी नितियों के चलते आमजन त्रस्त है।

लगातार राज्य में कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है।, आए दिन महिलाओं के से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। ये सरकार किसान विरोधी है, भ्रष्ठाचार पनप रहा है। इसके साथ ही दीपक संगत ने केब कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इस कानून के तहत कांग्रेस गलत प्रसार कर रही है। ये बिल नागरिकता छिनने वाला नही बल्कि नागरिकता देने वाला है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770