Jodhpur News । नगर निगम जोधपुर उत्तर व नगर निगम दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद मंगलवार को जोधपुर सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा के प्रमुख नेताओं एवं चुनाव संचालन समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में निगम चुनावों की आगे की रणनीति पर प्रमुखता से विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, देहात जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, करणीसिंह खीची, जसवंतसिंह इंदा व धनराज सोलंकी, अशोक व्यास सहित अनेक प्रमुख कार्य मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम चुनावों में उत्तर व दक्षिण नगर निगम बोर्ड पर भाजपा की जीत को लेकर आगे रणनीति पर चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर फीडबैक लिया।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, प्रसन्न मेहता व पूर्व महापौर ओझा ने भाजपा के उम्मीदवारों के जीत के समीकरण और वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। केन्द्रीय मंत्री कैलाश चैधरी व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने संगठन स्तर पर चल रही तैयारियों का फीड बैक लिया। वहीं भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की वार्ड स्तर पर चल रही तैयारियों से अवगत करवाया।