तारा देवी झुंझुनू जिले की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त

liyaquat Ali
1 Min Read

Jhunjunu News ।ग्राम बाय सरपंच व पीसीसी मेंबर सरपंच तारा देवी (Tara Devi)को कांग्रेस हाईकमान द्वारा झुंझुनू जिले की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच तारा देवी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाने , संगठन को मजबूती प्रदान करने और क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। ज्ञात रहे की इससे पूर्व भी सरपंच तारा देवी महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रही हैं।

बेहतरीन कार्य प्रदर्शन की वजह से पदोन्नत करके सरपंच तारा देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नियुक्य किया गया था। सरपंच तारा देवी कांग्रेस की निवर्तमान महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष थी व् अब पार्टी द्वारा ज़िले की ज़िम्मेदारी दी गई है।

सरपंच तारा देवी ने पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस पार्टी का सोनिया गांधी जी का राहुल गांधी जी का महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव जी का व राजस्थान की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिहाना रेयाज़ जी का धन्यवाद किया व् आभार प्रकट किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.