जहाजपुर:मनोरोगी के लिए देवदूत बनकर आए तहसीलदार

Jahazpur news (आज़ाद नेब) ।कस्बे में राउंड के लिए निकले तहसीलदार मुकंद सिंह शेखावत की नजर राह चलते मनोरोगी पर पड़ी। देखा तो मेले कुचले शरीर एवं टूटी चप्पल फटे कपड़े दाढ़ी और सिर के बढ़े हुए बाल शरीर से आ रही दुर्गंध यह सब देखकर हर कोई इस तरह के मनोरोगी से कन्नी काटते नजर आता है। मगर बावजूद शेखावत नहीं हिचके। उस अनजान मनोरोगी को खुद की गाड़ी में लेकर चिकित्सालय पहुंच गए।

उस मनोरोगी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसको नहलाने व नए कपड़े, खाने की व्यवस्था भामाशाह की मदद से की गई। उस अनजान मनोरोगी के लिए देवदूत बनकर आए तहसीलदार शेखावत ने नगर पालिका ईओ को अनजान मनोरोगी को रैन बसेरे में रखकर नगर पालिका कर्मचारी की देखरेख व सार संभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान गिरदावर दिनेश पारीक मोतीलाल मीणा पटवारी भंवर सिंह मौजूद थे।