Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जहाजपुर / भू-गर्भ से प्रकट जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी जहाज के आकार में बने मंदिर मे होंगे विराजमान - Dainik Reporters

जहाजपुर / भू-गर्भ से प्रकट जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी जहाज के आकार में बने मंदिर मे होंगे विराजमान

Firoz Usmani
4 Min Read

जहाजपुर ( आजाद नेब ) धार्मिक नगरी जहाजपुर में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का 31 जनवरी से 7 फरवरी तक यादगार व ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिलेगा। 102 बीघा क्षेत्रफल में होेने वाले इस भव्य समारोह में देशभर के संत व श्रद्धालु बड़ी संख्या में साक्षी बनेंगे। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ससंघ व आर्यिका सवस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में इस अनूठे आयोजन में कई वरिष्ठ राजनेता, उद्योगपति, समाजसेवी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में है।

यह जानकारी पंचकल्याणक आयोजन महोत्सव समिति जहाजपुर के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी, महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन व आवास व्यवस्था संयोजक श्रेयांश जैन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण 6 वर्ष पहले कस्बे में महावीर जयंती दिवस पर भू-गर्भ से प्रकट जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के जहा पंचकल्याणक होंगे, वहीं करीब 20 हजार स्क्वायर फीट में नवनिर्मित जहाज के आकार में बने मंदिर की वैदिका पर विधिवत रूप से भगवान विराजमान होंगे।

7 फरवरी तक सुबह से देर शाम तक धर्मसभा व कई धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलेंगे। समारोह में 2500 कार्यकर्ताओं की टीम सेवाएं देगी। महिलाए व पुरूष वर्ग अलग-अलग वेशभूषा में नजर आएंगे। बुजुर्गो, दिव्यांगजनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

यह भी होंगे शामिल..

समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के अलावा जैन समाज की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सुरक्षा के होंगे पुख्ताबंदोबस्त

पंचकल्याणक आयोजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि आयोजन स्थल को अलग-अलग भागों में सुविधानुसार विभाजित किया है। 650 आधुनिक आवास बनाए गए है, वहीं आधुनिक डोम की भी व्यवस्था की गई। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन व पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। पूरे परिसर में 100 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे। परिसर में एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनेगी।

450 हलवाई संभालेंगे भोजन व्यवस्था, 25 हजार लोगों की होगी भोजन व्यवस्था

प्रचार प्रसार के प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि आयोजन स्थल पर करीब 80 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में भोजन शाला का आधुनिक वाटरपू्रफ पांडाल बनेगा। 400 से ज्यादा हलवाई, कारीगर व कर्मचारी सेवाएं देंगी। हर रोज करीब 25 हजार लोगों के लिए शुद्ध सात्विक सूर्यास्त पूर्व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेंगी।

बच्चों के लिए झूले चकरी भी…

प्रचार प्रसार के प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। यहां कई झूले चकरी भी लगेंगे, वहीं खाने पीने के लिए स्टॉल भी होगी।

यह होंगे यादगार आयोजन

– 31 जनवरी, सुबह 10 बजे घटयात्रा व शाम 7 बजे से नाट्य लोक सांस्कृतिक एवं स्वस्थि गाथा की प्रस्तुति।
1 व 2 फरवरी, को गर्भकल्याणक सोलह स्वप्न एवं सपनों का फल,
3 फरवरी को जन्म कल्याणक, राजा सुमित्र का दरबार और सौधर्म इंद्र का तांडव नृत्य,
4 फरवरी को तपकल्याणक व संस्कार फिल्म प्रदर्शनी एवं मुनिसुव्रत कुमार की बारात,
5 फरवरी केवल ज्ञानकल्याणक व भजन संध्या, 6 फरवरी को भगवान का समवशरण व विशाल कवि सम्मेलन, 7 फरवरी को मोक्षकल्याणक, महामस्तकाभिषेक प्रांरभ
20 फरवरी तक चलेगा।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।