जयपुर सहित आस-पास के इलाकों में मौसम ने अचानक से पलटा खाया Read More »
राजधानी में सुबह और दोपहर भी बारिश
जयपुर। जयपुर सहित आस-पास के इलाकों में मौसम ने अचानक से पलटा खाया है। तेज आंधी ने जयपुर शहर को अपने आगोश में ले लिया है। वहीं कालाडेरा कस्बा क्षेत्र में भी तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई है। राजधानी में अल सुबह भी बारिश हुई थी। वहीं काफी समय से गर्मी से झुलस रहे राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हुई बारिश से राहत की खबर है। बुधवार को प्रदेश में गर्मी झेल रहे चूरू वासियों को बारिश ने राहत पहुंचाई है। करीब दस मिनट हुई बारिश से मौसम खुशनूमा हो गया। लोग बारिश में नहाते नजर आए। इसके अलावा सडक़ों पर पानी बहने लगा। अधिकतम तापमान के मामले में चूरू प्रदेश में श्रीगंगानगर के बाद दूसरा सबसे गर्म जिला था। लेकिन आज ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले पहुंचने से बदला मौसम
दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले पहुंचने और अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण हो रही मूसलाधार बारिश से तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, करवार एवं मंगलुरु जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त गया है। बारिश से तटीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चार लोगों की मौत हो गई। तेज बारिश से वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है क्योंकि सडक़ों पर चार फुट से अधिक पानी बह रहा है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और कुछ पेड़ घरों पर गिर गए। राज्य आपदा मोचन बल के सूत्रों के अनुसार बारिश चक्रवात के कारण नहीं हो रही है बल्कि समुद्र में दबाव और प्रतिकूल मौसम के कारण हो रही है और अगले तीन दिनों तक बारिश होगी। वहीं प्रदेश में सैंट्रल पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हुए चक्रवाती तंत्र के असर से बीती शाम से प्रदेश में शुरू हुई बादलों की आवाजाही के साथ कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पूरे प्रदेश में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और पारा 48 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बीते चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में पूर्वोत्तर भागों में आज मौसम के गर्म मिजाज से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी हिस्सों में दिन में पारा 45 डिग्री व उससे ज्यादा ही बना रहेगा।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022