लोगों में दहशत का माहौल, रातभर डर के साय में गुजारी रात फिलहाल धमाके की वजह रहस्य , पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

liyaquat Ali
2 Min Read

मकान में हुआ ब्लास्ट, एक युवक घायल

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में जेडीए कॉलोनी पालडी मीणा में सोमवार देर रात एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई और छत पर रखा टिन शेड उड़ गया। हादसे में मकान में सो रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंच थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मकान में रखा सिलेण्डर भी सुरक्षित मिला।

ब्लास्ट किस वस्तु में हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है। हादसे में घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस धमाके की पहेली को सुलझाने में जुटी है। फिलहाल धमाके की वजह रहस्य बनी हुई है। धमाके से कॉलोनीवासी भी सकते में है कि आखिर मकान में ऐसा क्या रखा हुआ था जिसमें विस्फोट हुआ है।

पुलिस के अनुसार रात करीब ढाई बजे पालडी मीणा स्थित जेडीए कॉलोनी में एक मकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से मकान की छत उड़ गई और दीवार भी ढह गई। हादसे में मकान में सो रहा बत्तीस वर्षीय अनिल कुमार घायल हो गया। घटना के समय अनिल की पत्नी व बच्चे दिल्ली अपने पीहर गए हुए थे। ब्लास्ट किसी विस्फोटक सामान में तो नहीं हुआ।

थानाधिकारी इंद्रकुमार मरोडिया ने बताया कि ब्लास्ट किसमें हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। मकान में रखा एक सिलेण्डर भी सुरक्षित मिला। घायल युवक की स्थिति नाजुक है और उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को भी दे दी गई है। धमाके से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग रातभर घरों के बाहर टहलते रहे। एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। धमाके की आवाज सुनकर बडी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *