Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
संजीता सिहाग को बनाया युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

संजीता सिहाग को बनाया युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

Sameer Ur Rehman
2 Min Read
Sanjita Sihag

जयपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने लंबे समय बाद अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तकरीबन 60 से ज्यादा नेताओं को जगह दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से भी कई लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

जयपुर निवासी और राजस्थान युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष संजीता सिहाग को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सिहाग के राष्ट्रीय सचिव बनने पर युवा कांग्रेस ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसके अलावा राजस्थान के सत्यवीर अलोरिया को भी कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

Sanjita Sihag
Sanjita Sihag

इधर राष्ट्रीय सचिव नियुक्त की गई संजीता सिहाग करीब 15 वर्षों से एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस में सक्रिय रहते हुए विभिन्न पदों पर काम कर चुकी है।उनके कामकाज की कार्यशैली को देखते हुए ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें सचिव नियुक्त किया गया है। संजीता सिहाग युवा कांग्रेस की आधी आबादी विंग की भी प्रदेशाध्यक्ष है।

गौरतलब है कि वी वी श्रीनिवासन के यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही नई कार्यकारिणी का इंतजार किया जा रहा था। लंबे समय के बाद श्रीनिवासन ने अपनी नई टीम की घोषणा की है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/