जयपुर/ श्री अखिल राणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के नेतृत्व में जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई|
सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मदन सिंह जी राठौड़, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गेदिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता कंवर राठौड़ युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह जी भाटी ने मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की|
प्रदेश महामंत्री दुर्गा सिंह चौहान ने संस्थान द्वारा संस्थान के अब तक किए गए कार्य व उपलब्धियों के बारे में उपस्थित समाज बंधुओं को बताया तथा संस्थान द्वारा आगामी कार्य दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी|
23 सितंबर 2023 मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर सर्वसम्मति से महासम्मेलन जयपुर में आयोजित करने को लेकर सहमति बनी| सभी ने एकमत होकर जयपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन के लिए तन मन धन से योगदान देने के लिए कहां|
प्रदेश अध्यक्ष सोडाला ने बताया कि आनंदपाल प्रकरण में सीबीआई जांच करवाने की सरकार से मांग की है व समाज को एक नाम रावणा राजपूत से जाना जाए, उसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे ताकि राजस्व रिकॉर्ड में हजूरी वजीर दरोगा जैसे अशोभनीय शब्दों को विलोपित करवाए जा सके और केवल रावणा राजपूत नाम ही अंकित हो| इसके अलावा समाज के विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ और उन मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए|
महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता कंवर राठौड़ ने बताया कि 23 सितंबर 2023 को जयपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में मातृशक्ति पूरे प्रदेश से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देगी|
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने भी इस आयोजन में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया और तन मन धन से अपना योगदान देने के लिए आश्वस्त किया|
महिला प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड़ ने महिला प्रदेश कार्यकारिणी व युवा प्रदेश कार्यकारिणी से सभी को अवगत कराया और सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए|
इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह बाड़मेर, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलू कंवर भाटी, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड़, टोंक जिला अध्यक्ष जय सिंह, जोधपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामसिंह चाडी, अजमेर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी, बाड़मेर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़, सीकर जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, कोटा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पवार, अनिल सिंह बडगूजर जोधपुर, भगवत कंवर नाथावत, सुरेंद्र सिंह दहिया बाड़मेर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने संबोधित किया|
भीलवाड़ा से प्रदेश विधिक सलाहकार पीरू सिंह गौड़, प्रदेश युवा सह प्रवक्ता विजय सिंह पवार गुलाबपुरा, जिला अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी, संरक्षक भैरू सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, कांता कवर, अनुराधा कवर, भगवती कंवर ने भीलवाड़ा से प्रतिनिधित्व किया|