भाजपा ने बनाया है राजस्थान का प्रभारी
जयपुर। प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर जल्द ही जयपुर आकर अभियान की कमान संभालेंगे। भाजपा ने संघ के जरिये ही चुनावी रूपरेखा तैयार की है। उसने संघ से जुड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोर गु्रप में शामिल केंद्रीय मंत्री जावडेकर को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है। जावड़ेकर जल्द ही प्रदेश का दौरा कर संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे
। इसके लिए उन्होंने संघ के प्रदेश पदाधिकारियों से शुरूआती संपर्क भी साध लिया है। जावडेकर ने 2008 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश का कामकाज देखा था। इस नाते उनके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क भी है। प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति ने भी अलग अलग वर्गों को टटोलना शुरू कर दिया है।