विरोध करने वाले कांग्रेस नेता नहीं दी बैठक की सुचना
जयपुर। शुक्रवार को रामगंज बाजार में एक कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियो, जिला कांग्रेस नेताओ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों के विरोध ज्ञापन देने की रणनीति बनाने के लिए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकर्रम अली की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के हवाले से माने तो यह सब वो नेता है जिसका विरोध सह प्रभारी विवेक बंसल के सामने भी हुआ था। आज इन्ही नेताओ ने बैठक चुप चाप में रखी। नेताओं की नियुक्तियों का विरोध किया और सभी ने अपने अपने विचार रखे।
जौहरी बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रऊफ ने अपनी पुत्रवधु नसरीन बानो वार्ड 72 और रामगंज ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष शफीक अहमद की पुत्री नोशबा और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष खलीक अहमद की बहन को वार्ड 70 से कांग्रेस पार्षदो के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। इसी बात से खफा कांग्रेस नेता विरोध कर रहे है। वही विरोध करने वाले नेताओ का कहना है समय रहते कुछ नहीं किया आलाकमान ने तो नजदीक आ रहे विधानसभा चुनाव मैं भुगतना पड़ा सकता है खामियाजा कांग्रेस को और कार्यकर्ताओं का नेताओं पर आरोप की हम पर पार्टी अब नही थोपे नकली नेतृत्व।
बैठक में फैसला लिया गया कि अब जल्द ही सचिन पायलट जी, अविनाश पांडेय, और राहुल गांधी जी से देहली में मुलाक़ात कर विरोध दर्ज किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने विचार रखते हुए कहा कि पार्टी इसी तरह से निर्दलीयों कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को पदों पर नवाज़े गी तो कार्यकर्ता का मनोबल टूटेगा। आगामी चुनावों में निर्दलीयों चुनावी प्रत्याक्षीयो की बाढ़ आ जायेगी। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकर्रम अली, सादिक चौहान, पार्षद उमरदराज, डॉ. नफीस, मोहम्मद अफजल, कलीम अहमद (एडवोकेट), अजीजुद्दीन कोहिनूर, गुलाम मुस्तफा, इलियास बैग, विजय हांडा, अकरम अली,इमरान मंसूरी, असीम खान, सय्यद अफसर खान, अतीक खान, विमल चौधरी, रमेश सेन, आरिफ अली, सद्दीक खान, अंशु प्रजापत, भूरामल, अंसार खान, अरशद सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।