भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo Amit Shah

 

दो दिवसीय कार्यसमिति 20-21 जुलाई को जयपुर में

 

जयपुर। प्रदेश पदाधिकारियों को चुनावी व्यूह रचना की जानकारी देने लिए अगले सप्ताह 20 व 21 जुलाई को होने वाले भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के लिए पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बैठक में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रहा है साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र से तीन तीन वरिष्ठï कार्यकर्ताओं को इस बैठक के लिए बुलाया जा रहा है। यह बैठक संभवत: नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में आयोजित की जाएगी।

इस कार्यसमिति के जरिए पार्टी नेतृत्व पदाधिकारियों के बीच चुनावी बिगुल फूंकेगा साथ ही चुनावों में पार्टी की व्यूह रचना की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक के दूसरे दिन राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। मदनलाल सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हो रही इस बैठक में राजनीतिक व आर्थिक ्रप्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

कार्यसमिति की तैयारियों के लिए प्रदेशाध्यक्ष सैनी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने वरिष्ठï नेताओं से मंत्रणा भी की है साथ ही इसमें शामिल किए होने वाले मोर्चों प्रकोष्ठïो और विभागों के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठï कार्यकर्ताओं के नामों पर भी चर्चा की गई है।

नमो ऐप प्रादेशिक कार्यशाला शनिवार को
200 विधानसभा में 2500 युवाओं को नमो ऐप से जोड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नमो ऐप प्रदेश संयोजक जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नमो ऐप की कार्यशाला सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर आयोजित की जा रहीं हैं। जिसमें 200 विधानसभाओं के नमो ऐप प्रभारी शामिल होंगे।

 

कार्यशाला को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर सम्बोधित करेंगे। नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में 2500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मण्डल स्तर पर प्रमुख तय करके प्रदेश भर में 1500 युवाओं की टीम बनाई जाऐगी। जो विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव तक कार्य करेंगी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचायां जाऐंगा।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *