जहाजपुर से ब्राह्मण महापंचायत मे जाएंगे विप्र सेना के सैकड़ों बंधु

जहाजपुर (आज़ाद नेब) 19 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले विप्र सेना ब्राह्मण महा पंचायत के पोस्टर का विमोचन समारोह आज गौतम आश्रम रखा गया। 

पोस्टर विमोचन समारोह में समाज के लोगों द्वारा यह तय किया गया कि 19 मार्च को विप्र सेना द्वारा जयपुर में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या मे विप्र बंधुओ को जयपुर पहुंचने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों के घर-घर जाकर सूचना दी जाए।

इस दौरान ललित पारीक, बालकिशन भुवालिया, राकेश पत्रिया, देवराज सुरतानिया, सरोज पंचोली, ममता पंचोली, एडवोकेट सुलेखा जोशी, कैलाश जोशी, राजीव काटिया, राजेंद्र पत्रिया, विनोद पत्रिया, भंवरलाल पंचोली, अशोक उपाध्याय, हिमांशु पारीक, किशन पंचोली, योगेश पत्रिया,

प्रहलाद बंडेला, शिवजी पत्रिया, घीसू लाल जोशी, दीपू पंचोली, केशव पत्रिया, राकेश तिवाड़ी, देशबंधु शर्मा, महेश उपाध्याय सहित कई विप्र जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दीपक पंचोली ने किया।