गर्ल्स स्कूल का बीइइओं रामराय ने किया निरीक्षण
देवली
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने शहर की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण व सम्बलन किया।
प्रधानाचार्य बाबूलाल ठागरिया ने बताया कि बीइइओ सुबह की प्रार्थना सभा में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रार्थना सभा के दौरान होने वाली सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, प्रेरक प्रसंग, व नैतिक शिक्षा की जानकारी देते हुए शिक्षकों को सम्बलन दिया।
इसके अलावा विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही कक्षाओं में जाकर शिक्षण पर्यवेक्षण किया तथा शिक्षकों को शैक्षणिक सम्बलन दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियां गुणवत्तापूर्ण पाई गई। इस बीच शिक्षा अधिकारी ने नए नामांकन के सम्बन्ध में चर्चा कर पौधारोपण का निरीक्षण किया।