गहलोत सरकार अपने ही हर फैसले में थूककर चाटने का काम भी कर रहे हैं – डॉ. सतीश पूनियां

liyaquat Ali
5 Min Read

Jaipur News – राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (BJP state president Dr. Satish Poonia) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot)और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तगड़ा सियासी हमला बोला है। पूनियां ने कहा कि यू-टर्न लेने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर हैं। वहीं गहलोत सरकार अपने ही हर फैसले में थूककर चाटने का काम भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी के पाए हिलने से आशंकित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भविष्य क्या होगा ना अभी थोड़ा जल्दी होगा लेकिन कहीं ना कहीं मुझे लगता है, आशंका थी जो मैंने प्रकट करी है। यह भविष्य बताएगा आगे क्या होगा।

सतीश पूनियां ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय मे जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये बात कही। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि 44 में से 39 जिला अध्यक्ष का निर्वाचन हो चुका है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी संगठन के कार्यो की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर और संगठन के कार्या को लेकर मंडल, बूथ, विधानसभा में कार्य करने के लिए जानकारियां दी गई।

तात्कालिक मुद्दों पर उनकी भूमिका क्या है, इसके बारे में जानकारी दें। विधानसभा सत्र के दौरान संगठन के माध्यम से मुद्दों को विधानसभा में किस तरह से उठाया जाए इसके बारे मंे भी जिलाध्यक्षों से चर्चा की गई।

सतीश पूनियां ने कहा कि कोटा की अस्पताल में बच्चों की मौत के बारे में विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार से सुविधाओं की मांग की। पूनियां ने जिलाध्यक्षो से पार्टी के अनुशासन के बारे में भी चर्चा की। पार्टी में हमेशा अनुशासन बना रहे, पंचायत राज चुनाव को लेकर सरकार ने भ्रम पैदा किया है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की। सरकार पर नैतिक दबाव रहे। दिल्ली चुनाव में पार्टी के कुछ लोगों के लिए जाएंगे, इसके बारे में चर्चा की गई और जिलाध्यक्षों की विशेष भूमिका है।

संघटनात्मक प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहली चुनौती नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पूरी मजबूती के साथ काम करें। जिले की बड़ी तादाद में प्रधानमंत्री को ईमेल, पत्र के जरिए अपना समर्थन किया है। यह देखने में है कहीं-कहीं शुक्रवार के दिन खास तौर पर के विशेष के लिए प्रायोजित तरीके से वहां का वातावरण आशंकित करते हुए इस तरीके के जुलूस की कवायद करते हैं, जिससे लोगों में एक दूसरे का माहौल पैदा होता है।

एक उदाहरण देखने को मिला सरकार और सरकार के मुखिया यू टर्न लेने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगे। आजकल देखने को मिला है, पंचायत राज संस्थाओं डीलिमिटेशन के रूप में किया। शराब की घटना उन्होंने थूक कर चाटने का काम किया है। गहलोत कितनी बार गलतियां करेंगे। राजस्थान की जनता के साथ 13 माह में कितनी गलतियां की, यह बताएं और आगे से कितनी करेंगे यह भी बता दें।

पूनियां ने पार्टी में अनुशासन की बात करते हुए कहा कि कोई पूर्व विधायक और पार्टी के जो पार्षद हैं, उनको भगाने का दूसरी उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। यह फिल्म का ट्रेलर है, शक्ति के बारे में आने वाले समय में पता लगेगा। पहले कैडर की पार्टी थी, अब मासेज की पार्टी है।

पूनियां ने घनश्याम तिवारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जो व्यक्ति घर छोड़कर चला जाए, उसके बारे में महिमा मंडल के लिए ताम्रपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे दलों से भाजपा में आने वाले लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन पंचायती राज में आधार होगा तो आएंगे 1 दर्जन से अधिक लोग भाजपा में होंगे शामिल।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770