
टोंक। श्री मज्जिनेन्द्र नवग्रह जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज रविवार को विशाल शोभायात्रा हाथी, घोड़े, बैंडबाजों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूर्ण लवाजमे के साथ निकाली गई।
पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने अपने समर्थक कार्यकर्त्ताओ के साथ शोभा यात्रा पर गर्म जोशी से पुष्पवर्षा कर स्वागत कर अभिवादन किया। तत्पश्चात पूर्व विधायक मेहता भी शोभा यात्रा में पूरे मार्ग में कदमताल करते हुए पैदल ही चले।
इस दौरान खेमराज मीणा, दीपक संगत, रामअवतार धाभाई, विष्णु चावला, सीताराम अंकल, गुड्डू खटीक, महेन्द्र चौधरी, मनोज वाल्मिकी, चेतन जैन, संदीप जैन, अमित जैन, शंभू जैन, प्रियवीर राठौड़, पुष्पेंद्र जैन, रामबाबू गुप्ता, सोनू चावला,
तारीक अजीज, नाफिस मंत्री, रामजस जाट, विश्वजीत, भवानी सैनी, विनोद पोरवाल, गिरधारी नकवल, अनिल शर्मा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।