जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की आर्थिक नीतियों पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में चारों तरफ निराशा का माहौल है, उद्योग-धन्धे चौपट हो गए हैं, आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, विकास दर 5 प्रतिशत के आस-पास रह गई है। देश में हालात गंभीर है। मुख्यमंत्री मंगलवार को बजट में की गई घोषणाओं और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त करने आए दूदू विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
Contents

उन्होंने कहा कि इन गंभीर हालात में भी जनता का यह उत्साह आशा की किरण जगाता है। आप मजबूत रहेंगे तो हालात जरूर बदलेंगे और देश इस बुरे दौर से बाहर निकल सकेगा। हमारी सरकार जनता के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से साथ खड़ी है। सभी वर्गों के हितों का हमने हमेशा ख्याल रखा है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास में हम किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। जनता के उत्साह, लगाव, समर्पण और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मुझे तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला।
इससे पहले दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर के नेतïृत्व में आभार व्यक्त करने आए दूदू-फागी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने ‘गहलोत नहीं ये आंधी है, राजस्थान का गांधी हैÓ जैसे नारे लगाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित किया।
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पहले कार्यकाल के समय प्रदेश में अकाल पड़ा, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा शानदार प्रबंधन किया कि देश में सराहना की गई। उस समय घर-घर में लोगों तक भरपूर अनाज पहुंचाया गया। कुछ लोग मुझ पर कटाक्ष करते थे कि मैं दिल्ली की सड़कों पर कटोरा लेकर घूम रहा हूं। तब मैंने कहा था कि राजस्थान की जनता के लिए भीख मांगने पर मुझे गर्व होगा,लेकिन एक भी आदमी को भूखा नहीं सोने दूंगा। उस समय मैंने दूदू क्षेत्र के गांव-ढाणियों में भी घूमकर अकाल राहत कार्यों का जायजा लिया। दूसरे कार्यकाल में हमने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, पशुधन नि:शुल्क दवा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। दूदू की जनता को हमने बीसलपुर का पानी पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के समय आधार कार्ड जैसी महत्वाकांक्षी योजना का शुभारम्भ दूदू की धरती से हुआ। साथ ही राजस्थान के नौजवानों को आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण योजना का आगाज भी यहां से किया गया। हमारी सरकार ने दूदू-फागी क्षेत्र का हमेशा ध्यान रखा है और आगे भी यहां के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि दूदू के विधायक नागर सभी कौम को साथ लेकर अपने क्षेत्र में विकास को गति दे रहे हैं।