देवली : विधायक हरीश चंद्र मीणा ने CM को लिखा पत्र…. किसानों के साथ नहीं हो सख्ती

Deoli News : देवली विधायक हरीश चंद्र मीणा ने लॉक डाउन के दौरान कृषि कार्यों में लगे हुए किसानों के साथ पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

पत्र में विधायक मीणा ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसानों को अन्नदाता कहा गया हैं। लॉक डाउन के दौरान सरकार द्वारा कृषि कार्यों के लिए किसानों को राहत दी गई है। इसके बावजूद कृषि कार्य के दौरान थ्रेसर व ट्रेक्टरों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इन वाहनों पर पुलिस चालान कर रही है। जो किसानों के हितो पर कुठाराघात है। पत्र में विधायक ने CM से पुलिस प्रशासन को किसानों के प्रति नरमी बरतने तथा चालान नही करने के निर्देश देने की मांग की है।