देवली : सुदर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र आंवा की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 5 लाख रुपए की राशि

Deoli News : लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए क्षेत्र के जैन तीर्थ स्थल शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र आंवा की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में पांच लाख रूपये की सहयोग राशि दी हैं।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष नेमीचन्द जैन ने बताया की राज्य में कोविड 19 की रोकथाम के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास एवं जरूरत मंदो के लिये उपलब्घ करवाई जा रही सुविधाओ के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में पांच लाख रूपये की राशी का चेक दिया गया। साथ ही राज्य में कोरोना वायरस को नियन्त्रण करने के लिये किये गये प्रयासो को लेकर मन्दिर समिति के सभी सदस्यो ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा की हैं।