देवली : महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

Deoli News : विश्व हिंदू परिषद देवली एवं राजपूत सभा ईकाई देवली के संयुक्त तत्वधान में वीर हिंदू शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा प्रताप सर्किल पर मनाई गई।
इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीपक जलाकर महाराणा प्रताप को याद किया। साथ ही प्रताप द्वारा मातृभूमि की रक्षार्थ किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, राजपूत सभा इकाई देवली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सांडला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, विहिप के जिला सह मंत्री जसवंत सिंह चौहान, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, संजय जैन, एडवोकेट महावीर सिंह राठोड़, रणवीरसिंह चौहान, बजरंग दल प्रखंड संयोजक कमलसिंह राणावत, शिवप्रताप सिंह राणावत, राकेश ओसवाल, अशोक दुबे, नरेंद्र सिंह निवारिया, योगेंद्र सिंह सिरोही, राजाराम सहित उपस्थित थे।