Deoli News : नगर कांग्रेस महामंत्री सुरेन्द्र बैरवा ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने को लेकर देवली थाना प्रभारी को दी। साथ ही दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीडि़त ने शिकायत में बताया कि वह बाइक से अपने परिचित को अस्पताल में दिखाने जा रहा था। इस पर कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अस्पताल जाने की बात बताई। इसके बावजूद भी पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। साथ ही गाली गलौज भी की।