Deoli News : शहर के ममता सर्कल पर रविवार रात होमगार्ड के जवान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस दौरान जवान ने युवक को मॉस्क के लिए टोका तो, इससे नाराज युवक ने होमगार्ड के जवान के साथ बदसलूकी करते हुए धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि साहनाबाज जाति मुसलमान निवासी भिस्ती मोहल्ला ने होमगार्ड के जवान कुलदीप सिंह के साथ बदसलूकी है। होमगार्ड के जवान कुलदीप ने उसे मॉस्क सही तरीके से लगाने के लिए टोका। इस पर नाराज शाहनाबाज ने जवान को धमकी दी। बाद में पुलिस थाने में रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले जयपुर चुंगी नाका पर भी दो युवकों ने पुलिस के जवानों के साथ बदसलूकी की।