Jaipur News : प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ खानू खान बुधवाली राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को बोर्ड सदस्यों ने आपसी सहमति से बुधवार का निर्वाचन किया। बोर्ड के चेयरमैन की निर्वाचन प्रक्रिया लंबे समय से जारी थी।
खानू खान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जाना पहचाना नाम है और लंबे समय से पीसीसी में सक्रिय रहे हैं। गत 10 वर्षों से वे हर अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी कार्यकारिणी का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल उन्हें सचिन पायलट गुट का विश्वस्त सिपहसालार माना जाता है।
लेकिन वह अशोक गहलोत के भी नजदीक रहे हैं। ऐसे में कयास थे कि इस बार वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनना तय है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, और राज्य मंत्री के बराबर की सभी सुविधाएं मिलेगी।