टोंक जिले का नाम रोशन किया,नीट पी जी परीक्षा परिणाम में डॉ. विदुषी हिरोनी ऑल इंडिया में 939 वी रैंक हासिल की

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

टोंक । नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा 5 मार्च को आयोजित नीट पी जी परीक्षा परिणाम में टोंक निवासी डॉ. विदुषी हिरोनी ऑल इंडिया में 939 वी रैंक हासिल कर टोंक जिले का नाम रोशन किया है।

डॉ. विदुषी ने 800 में से 626 अंक हासिल किए हैं । डॉ. विदुषी शिक्षाविद् गोवर्धन हिरोनी की सुपुत्री है। डॉ. विदुषी ने अपनी स्कूली पढ़ाई सैंट जोजफ पब्लिक स्कूल से पूरी की थी।

इस अवसर पर डॉ. विदुषी की इस सफलता पर डॉ. राजीव बंसल, डॉ. राजेश मालपानी, सुनील बंसल, कमलेश सिंगोदिया एवं अजीत सिंघल आदि ने बधाई दी है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.