देवली
भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ बीसलपुर परियोजना विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शहर भाजपा सदस्यता अभियान संयोजक घनश्याम गौतम ने बताया कि देश में चल रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आहूजा व जिला संगठन प्रभारी सदस्यता अभियान हरेंद्र शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल व जिला सह संयोजक इंदु शेखर शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सदस्यता अभियान की जानकारी देंगे। बैठक में शहर व देहात मंडल अध्यक्ष महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक, विस्तारक, बूथ संयोजक ,सहसंयोजक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।