Bikaner News ।राजस्थान में बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस क्षेत्र स्थित जोड़बीड़ में शनिवार को पेड़ से फंदे पर लटके युवक का शव मिलने से एकबारगी सनसनी फैल गयी।
थानाधिकारी गोविंद सिंह के अनुसार जोड़बीड़ में शनिवार को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका युवक का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पतताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 25 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र पूर्णाराम के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मृतक की बाइक भी मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।