भीलवाड़ा/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन मे भीलवाड़ा को देश मे दूसरा स्थान मिला है और इसके लिए भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित करेंगे
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सब-नेशनल सर्टिफिकेशन (राष्ट्रीय स्तर) पर क्षय रोग की दर में उल्लेखनीय कमी लाने पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग, भारत सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले को रजत पदक प्रदान किया गया है।
जानकारी के अनुसार टीबी मुक्त अभियान के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2015 की क्षय रोग दर के मुकाबले वर्ष 2022 में क्षय रोग की दर में 40 से 60 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी लाने के लिए भारत सरकार के द्वारा जिले को रजत पदक प्रदान कर नवाजा गया है।
जिले को यह सम्मान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में आगामी 24 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित टीबी मुक्त राजस्थान सम्मेलन मै प्रदान किया जायेगा।