भीलवाड़ा के भट्ट दूसरी बार प्रदेश कार्यालय मंत्री मनोनीत

भीलवाड़ा/ राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) के दो दिवसीय प्रांतीय महासमिति अधिवेशन 18 व19 सितम्बर को आयोजित हुआ तत्पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार हुआ ।

जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र माणम्या ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से दिनेश भट्ट को प्रदेश महासमिति की स्थाई समिति द्वारा प्रदेश कार्यालय मंत्री, सत्यनारायण वैष्णव सेवानिवृत शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य , सुरेन्द्र नामा मिडिया प्रकोष्ठ ,श्रीमती सुशीला जाट सह संगठन मत्री को मनोनीत किया गया है ।

भट्ट इससे पूर्व प्रदेश के एवं भीलवाडा जिले के जिलाध्यक्ष,जिला मंत्री , विभाग संगठन मंत्री ,शेक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं प्रदेश कार्यालय मंत्री का दायित्व मिलने पर प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रह्लाद जी शर्मा , अध्यक्ष संपत सिंह जी ,प्रदेश महामंत्री अरविंद जी व्यास , कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा का आभार व्यक्त किया