Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी ) – भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मे हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने की। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा उपवास कार्यक्रम 16 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे से अंबेडकर सर्कल रेलवे स्टेशन चैराहा भीलवाड़ा में होगा।
बैठक में जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा, राजासाद वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, जिला मंत्री नंदलाल गुर्जर, भेरू लाल मेघवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामदेव बेरवा, ललित अग्रवाल, रमेश मूंदड़ा उपस्थित थे। सोमवार 16 दिसंबर के उपवास कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, उपसभापति मुकेश शर्मा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे।