कांग्रेस की महासंकल्प रैली में टिकट दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया

Ticket claimants demonstrated power at Congressional rally rally

भरतपुर(राजेन्द्र जती )। स्थानीय कांग्रेस नेता सहित काफी कांग्रेसजनो ने करौली में आयोजित संभाग संकल्प महारैली में भाग लिया। महासंकल्प रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. खानूखान तीन दिन से भरतपुर में डेरा डाले हुए थे

जिन्होंन जी तोड मेहनत में कोई कमी नही रखी। रैली में भाग लेने के लिए टिकिट के दावेदार अपने समर्थको की भीड जुटाने में कोई कसर नही छोडी जिन्होंने करौली में कांग्रेस की महांसकल्प रैली में शक्तिप्रदर्शन में भी पीछे नही रहे। वरिष्ठ नेताओं को अधिकाधिक संख्या में ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी।

भरतपुर से सुबह कांग्रेस के नेता अलग-अलग स्थानों से भारी संख्या में वाहनों को लेकर काफिले के साथ रवाना हुए। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्माए डॉ. सुभाष गर्ग, डॉ.सुरेश यादव, डीग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन यतीश शम, अशोक अवस्थी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा, संजय शुक्ला और कश्मीरा ंिसह अपने समर्थकों के साथ वाहनों को लेकर अलग-अलग स्थानों से रवाना हुए।

उनके साथ कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारियों में पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, रमेश धावई, चुन्नी कप्तान, हेमेन्द्र चीकू, दाऊदयाल शर्मा, गंगाराम पाराशर, इंद्रजीत भारद्वाज और सतीश सोगरवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन राहुल गांधी एवं सोनिया के नारे लगाते हुए रवाना हुए। इन काफि लों को इनके प्रमुख नेताओं की ओर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। काग्रेस के जिला प्रभारी डॉ. खानूखान वुदवारी, जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा भी अनेक कार्यकर्ताओं के साथ करौली पहुंचे।