नगर कस्बे में दो पक्षो में खूनी संघर्ष

liyaquat Ali
1 Min Read

एक युवक की मौत

भरतपुर(राजेन्द्र जती )। जिले के नगर कस्बे में आज सुबह 9 बजे के लगभग दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया ।जिसमें लाठी -भाटा व गोलीबारी हुई।
गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक करण सिंह गुर्जर गांव पेंड़का निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।और दूसरा युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।गम्भीर घायल अवस्था मे युवक शौकीन बालोतरा को अलवर किया रेफर।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो का कई महीने से आपसी विवाद चल रहा था जिसकी सूचना पुलिस को एक पक्ष ने दे भी दी ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।अस्पताल परिसर में विधायक अनिता सिंह भी पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई।मोके पर पुलिस प्रशासन का जाप्ता मौजूद रहा। बाद में डीगसी ओ महेश मीणा मोके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

बाद में मृतक युवक के शव को नगर सी एच सी पहुंचाया। जहां भरतपुर से आये चिकित्सक ने पोस्टमार्डम किया और शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *