जयपुर
अल्पसंख्यक मंत्री शालेह मोहम्मद ने बताया कि इस वर्ष 6635 लोग हज करने जाएंगे। अल्पसंख्यक मंत्री ने बताया कि हज यात्रा पर जाने के लिए कुल 10 हजार 700 फार्म भरे गए थे, जिनमें से 6 हजार 635 हाजियों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। इनमें 3 हजार 301 पुरूष और 3 हजार 334 महिलाएं तथा इनके अतिरिक्त 6 बच्चे भी शामिल हैं।
हज पर जाने वालों में 545 लोग वो भी हैं, जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है। सालेह मोहम्मद रविवार को हज हाउस, करबला, दिल्ली रोड पर हज प्रक्षिशण एवं टीकाकरण शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
अल्पसंख्यक मंत्री ने बताया कि रविवार को जयपुर और दौसा जिले से जाने वाले 500 हाजियों के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कायक्रम का आयोजन किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अंतर्गत यहां हाजियों का मस्तिष्क ज्वर, स्वाइन फ्लू एवं ओरल पोलियो के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया की यह टीके हर जिले के हाजियों को हज पर जाने से कम से कम 15 दिन पहले लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हज पर जाने वाली हाजियों के लिए हज मिशन एवं राज्य सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें टीकाकरण की सुविधा के साथ ही एयरपोर्ट एवं रिहायश की सुविधा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया की प्रति 200 हाजियों पर एक खातिम को नियुक्त किया गया हैं।
इसमें कुल 29 खादिम इस बार हज पर जाएंगे। हज हाउस से हाजियों को एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए एयर कंडिशंड बस की सुविधा भी दी जा रही है। हज यात्रा की पहली फ्लाइट 18 जुलाई को मध्य रात्रि 1.50 बजे है। इस अवसर पर हज कमिटी के अध्यक्ष अमिन पठान, विधायक महेश जोशी एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।