सऊदी अरब में महिला ने पढ़ा बुलेटिन

 

नई दिल्ली।  सउदी अरब महिलाओं के लिए सख्‍त माना जाता है यहां वियाम अल दखील ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दखील इस कट्टरपंथी देश की पहली ऐसा महिला न्‍यूज एंकर बन गई हैं जिन्‍होंने शाम की न्‍यूज का बुलेटिन पढ़ा है। दखील ने सरकारी चैनल सउदी टीवी1 पर एंकर उमर अल नाशवान के साथ बु‍लेटिन पढ़ा।
सऊदी टीवी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जुमाना अल शामी पहली महिला थीं जिन्‍होंने साल 2016 में सुबह का बुलेटिन पेश किया था। इतिहास ने खुद को दोहराया है क्‍योंकि वियाम अल दखील रात के न्‍यूज बुलेटिन की मुख्‍य एंकर बन गई हैं, उन्‍होंने सउ‍दी टीवी 1 के लिए एक इतिहास रचा है।’
सऊदी अरब की ओर से यह कदम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत उठाया गया है। यहां नौकरियों में भी महिलाओं को अब ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। वियाम अल दखील पत्रकारिता के पेशे से ही जुड़ी हैं।
सऊदी की एयरलाइंस कंपनी फ्लायंस पहले इस बात का ऐलान कर चुकी है कि वह बतौर को-पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर महिलाओं की भर्ती करेगी। यह पहला मौका होगा जब सऊदी के एविएशन इंडस्‍ट्री में महिलाएं इस तरह से जुड़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *