नई दिल्ली। दिल्ली में हुए एक अजीबोगरीब वाकये में गर्भवती पत्नी ने किस (चुंबन) करने के दौरान अपने पति की आधी जीभ ही काट खाई। 22 वर्षीय व्यक्ति अपनी लगभग आधी जीभ खो बैठा। घटना दो दिन पहले ही है जहां रात को बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में यह वाकया घटा। यहां महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए वह खुश नहीं थी। पुलिस ने कहा कि उनकी अक्सर लड़ाई होती थी।
पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। रात में जब दोनों एक होने के लिए तैयार हो रहे थे तो उन्होंने किस किया। इस दौरान महिला ने उसकी आधी जीभ काट दी। पुलिस को पीड़ित के पिता ने सूचित किया। पीडित का का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर किसी गंभीर हथियार या माध्यम से गंभीर चोट पहुंचना) के तहत गिरफ्तार किया है। इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है।उन्होंने कहा कि महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
Leave a Reply