Tonk News(फ़िरोज़ उस्मानी)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ टोंक के जिला शाखा के चुनाव आज डाक बंगले में हुए। चुनाव कार्यक्रम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम् पर्यवेक्षक के के गुप्ता तथा चुनाव अधिकारी सैयद मेहमूद शाह की देख रेख में संपन्न हुआ।
जिला महामंत्री सज्जन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनारायण चौधरी को जिला अध्यक्ष और सज्जन सिंह को जिला महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
नरेंद्र सिंह राठौड़ मुकेश पोरवाल शंकरलाल सैनी जगदीश लाल बैरवा हंसराज जाट राजेश विजय माथुर बजरंगलाल यादव जसवंत सिंह नरूका प्रहलाद चौधरी सत्यनारायण शर्मा हरिनारायण बैरबा रामदास माली गिरिराज नागर मोहम्मद आसिफ रामेश्वर चौधरी सुरेश चौधरी राजाराम जाटके अलावा सभी संबद्ध घटक संगठनों के नामांकित प्रतिनिधि मौजूद रहे।