हजरत इमाम हुसैन उनके 72 साथियों को खिराजे अकीदत पेश की
भरतपुर(राजेन्द्र जती )। मोहर्रम के दिन गमगीन माहौल में शुक्रवार को ताजियों को सुपुर्द.ए.खाक किया गया। जिस दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजियों का
जुलूस मुख्य बाजार से होकर गुजरा जिसमें या अलीए या हुसैन या हुसैन की गूंज दिनभर सुनाई दी।
उल्लेखनीय रहें मौहर्रम हजरत सैयद इमाम हुसैन उनके 72 साथियों की शहादत को लेकर मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। शहर में मोहर्रम शांति एवं अकीदत के साथ मनाया गया शहर में ताजियों का जुलूस को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल रहा।
इस मौके पर नम आंखों से मुस्लिम समाज के लोगों ने करबला के हजरत इमाम हुसैन उनके 72 साथियों को खिराजे अकीदत पेश की। ताजिए गोपालगढ़ मौहल्ला से शुरू होकर चैबुर्जा, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद,लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली और कुम्हेर गेट होते हुए शाम को करबला पहुंचे जहां पर ताजिए ठंडे किए। शुक्रवार को निर्धारित स्थानों से ढोलताशों बैंडबाजों की मातमी धुनों के बीच ताजियों को करबला में दफनाने के लिए मुख्य बाजारों से जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ काफ ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग चल रहे थे।
मोहर्रम के जूलूस में भाजपा को लिया आड़े हाथों, विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा- सत्ता के मद में चूर हैं मुख्यमंत्री
भरतपुर। कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा हैं कि अब समय आ गया कि जन विरोधी भाजपा सरकार को
जड़ मूल से उखाड़ फेंको । उन्होनें कहा कि अधिकारी,कर्मचारी, कामगार, किसान,युवा, विद्यार्थी, शिक्षक, व्यापारी हर वर्ग भाजपा शासन से दुखी है। पंचायती राज के कर्मचारी कर्मचारी पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं आम लोगों के प्रशासनिक कार्य अटके पड़े हैं लेकिन सत्ता के मद में चूर मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को इन कार्मिकों कार्मिकों की कोई फि क्र नहीं है।
विधायक विश्वेंद्र सिंह शुक्रवार को लक्ष्मण मंदिर में मुस्लिम समाज के मोहर्रम के अवसर पर अलम के जुलूस में स्वागत सम्मान समारोह के दौरान
मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद संजय शुक्ला ने मुस्लिम समुदाय का आह्वान किया कि विकास के लिए कांग्रेस के साथ आएं। मुस्लिम समाज की ओर से विधायक विश्वेंद्र सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष संजय शुक्ला का साफ ा पहनाकर सम्मान किया गया।
इससे पहले गंगा मंदिर पर मंदिर पर पहले गंगा मंदिर पर भी विधायक सिंह एवं संजय शुक्ला का मुस्लिम समुदाय की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के रईस खान, फ कीरा खान, मुस्ताक अहमद, पप्पू कुरैशी,चांदनी हुसैन, पवन पचैरी, ओमवीर सिंह, लोकेश लोहागढ सहित मुस्लिम समाज के भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
Leave a Reply