जयपुर। कोटा स्थित विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देर रात धार्मिक स्थल पर डीजे बजानेपर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस ने जब डीजे जब्त किया तो दूसरे पक्ष के लोगो ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पत्थरबाजी के दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब आधा दर्जन थानों के पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के लोगों की समझाइश कर दी गई है।
Leave a Reply