नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तबीयत आज शाम अचानक खराब हो गई तबीयत खराब होने के कुछ देर बाद ही अमित शाह एम्स पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है अमित शाह ने लिखा है कि मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष को सीने में दर्द और सांस लेने में की शिकायत भी है शाह का इलाज फिलहाल डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चल रहा है।
अमित शाह की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।