एयर फोर्स के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव के पैर में लगी गोली

 

नई दिल्ली । वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल शिरीष बबन देव गोली लगने से घायल हो गए। यह गोली उनसे ही चली, गोली जानबूझकर नहीं चलाई गई थी। एयर मार्शल देव की
हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि एयर मार्शल देव से गलती से गोली चल जाने के कारण उनकी जांघ
पर चोट लग गई। इस घटना के बाद उन्हें दिल्ली के आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल
हॉस्पिटल (आरआर हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। हास्पिटल में इलाज के
बाद एयर मार्शल देव की हालत स्थिर है। चोट से उबरने में कुछ टाइम लग सकता
है। बता दें कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के बाद एयर मार्शल एसबी देव
दूसरे नंबर पर आते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *