महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एएसआई सस्पेंड

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read
सुपौल।  एक एएसआई द्वारा सरेआम लोगों के सामने उठक बैठक करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो  में एएसआई को कुछ लोग पिटाई भी कर रहे है। यह वीडिओ वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार ये वीडियो जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा दिये गए दंड के कारण उक्त एएसआई उठक बैठक कर रहे हैं। बताया गया कि उक्त एएसआई का नाम संजय शुक्ला है और वो भीमपुर थाना में पदस्थापित हैं।
रविवार की देर रात भीमपुर थाना क्षेत्र में एएसआई संजय शुक्ला को कुछ लोगों ने एक महिला के घर आपत्ति जनक अवस्था मे पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी खूब पिटाई भी की और सरेआम उसे उठक बैठक भी कराया। जिसका किसी ने वीडिओ वायरल कर दिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में ये बात आग की तरह फैल गई। जाहिर है उसके बाद पुलिस विभाग भी हरकत में आई।
इस बीच देर रात ही घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष रमेश मुखिया को मिली। जिसके बाद वे स्थल पर पहुंच किसी तरह उक्त एएसआई को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया और उनके हवाले उसे कर दिया। इसके वाद उनके लापता पिस्टल की खोजबीन शुरू कर दी गई। हालांकी काफी खोजबीन के बाद पिस्टल भी मिल गया। चूंकि इन सारी घटनाओं का वीडिओ किसी ने बनाकर वायरल कर दिया लिहाजा घटना ने पुलिस की खूब किरकिरी हुई है। इस घटना की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारी को भी दे दी गई।बताया जाता है कि रविवार को सामा चकेवा पर्व के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमे कलाकारों द्वारा स्टेज पर नाच किया गया। उस दौरान भी उक्त एसआई स्टेज पर भी नजर आए। इसके बाद उक्त एसआई मौका पाकर पास के ही एक महिला के घर आपत्ति जनक हालात में पकड़े गए। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उक्त एएसआई नशे की हालत में भी था। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार ने बताया कि एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है। फिलहाल दोषी को सस्पेंड कर दिया गया है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम