Miss India 2022: सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप बनीं

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

एक रोचक मुकाबले के बाद भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ( Sini Shetty ) मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता घोषित हुई है। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

31 फाइनिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया।

https://www.instagram.com/p/Ce6FwoNKvsQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया।

मिस इंडिया 2022 में सेलेब्स का जलवा

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जैसे ही फिल्मी सितारे उतरे, तो हर किसी ने नजरें उन पर रुक गईं। तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां कहर ढा रही थीं। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लगीं।

वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलीगेंट लग रहा था।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/