राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने की शिष्टाचार भेंट

Sameer Ur Rehman

टोंक। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने जयपुर राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाओं के साथ गुलदस्ता भेंट किया। राष्ट्रपति से चर्चा के दौरान लक्ष्मी जैन ने कहा कि आज हमारे देश की प्रत्येक महिला को इस बात पर गर्व है कि भारत देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला आसीन है।

देश की सभी महिलाओं के लिए आप प्रेरणा का स्रोत है। लक्ष्मी जैन ने राष्ट्रपति को बताया कि उनके सभापति रहते हुए नगर परिषद क्षेत्र में भी महिलाओं के लिये बहुत सी योजनाऐ चलाई, जिसे क्षेत्र की सभी महिलाओं ने बहुत सराहा, इन योजनाओं का कंपटीशन बुक में भी जिक्र किया गया।

राष्ट्रपति ने लक्ष्मी जैन को शुभकामना देते हुए कहा कि आप राजनीति क्षेत्र में लोगों की सेवा के भाव से कार्य करें इस पर लक्ष्मी जैन ने राष्ट्रपति महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह व राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार द्वारा लिखित पुस्तिका भी भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, समाजसेवी दुर्गेश गुप्ता एवं युवा नेता विनायक जैन भी साथ थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/