अलीगढ़, (शिवराज मीना) । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुरलीधर मीना की अभिशंषा व अजमेर संभाग भाजपा जनजाति मोर्चा के आईटी संयोजक महेन्द्र गेरूठा की सहमति से भाजपा जनजाति मोर्चा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवसिंह मीना ने क्षैत्र के उखलाना गांव निवासी शेरसिंह मीना (शैरू) को टोंक जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में आईटी विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया है। शेरसिंह उखलाना की नियुक्ति से समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों व युवाओं में खुशी की लहर हैं।