भीलवाडा / राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी के नियुक्त होने पर भीलवाड़ा जिले के भाजपा नेताओ ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं दी। भीलवाड़ा जिले से नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल डाड, पार्षद रेखा पुरी, भाजपा नेता राकेश ओझा,
भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, बनवारी शर्मा सरपंच संजय भंडिया, बालू लाल आचार्य, नंदलाल माली, योगेश मूंदड़ा सहित भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया।